Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने विशाल उरांव के परिजनों को सौंपा दो लाख का चेक

Advertisement
Advertisement
  • कहा- परिवार को जल्द सामाजिक सुरक्षा के दायरे से जोड़ा जाएगा
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को सीएम हाउस में माली के तौर कार्य करनेवाले रांची नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी स्व. विशाल उरांव के परिजनों को दो लाख रुपए का चेक आर्थिक सहयोग के तौर पर सौंपा. उन्होंने परिजनों को भरोसा दिया कि सरकार की ओर से उन्हें जल्द ही हर संभव मदद की जाएगी. इसके अलावे परिवार को जल्द सामाजिक सुरक्षा के दायरे से जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि स्व. विशाल उरांव के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने कहा कि विशाल उरांव के असामयिक निधन से हम सभी लोगों को काफी दुःख हुआ है. इस मौके पर स्व. विशाल उरांव की मां नंदनी देवी, बड़े भाई रवि उरांव सहित केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र गोप सहित कई उपस्थित थे.

27 सितंबर को पुरी में डूबने से हुई थी विशाल की मौत

सुखदेव नगर थाना अंतर्गत रांची कुम्हार टोली, केशव नगर निवासी विशाल उरांव का विगत 27 सितंबर को पुरी में समुद्र तट पर नहाने के क्रम में डूबने से मौत हो गयी थी. स्व. विशाल उरांव रांची नगर निगम अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी थे तथा कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में माली के पद पर कार्यरत थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-cbse-cluster-3-football-tournament-starts-in-st-xaviers-school/">हजारीबाग

: संत जेवियर्स स्कूल में सीबीएसई कलस्टर-3 फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही