Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मुख्यमंत्री ने 107 एपीपी को नियुक्ति पत्र सौंपा

कहा- नियुक्तियों का यह दौर अभी जारी रहेगा
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में 107 सहायक लोक अभियोजकों को नियुक्ति पत्र सौंपा. कहा कि नियुक्तियों का यह दौर अभी जारी रहेगा. इससे पहले भी जेपीएससी के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया है. खिलाड़ियों और प्रयोगशाला सहायकों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा गया है. उन्होंने नवनियुक्त एपीपी को संबोधित करते हुए कहा, आपकी नियुक्ति खाली हुए पद पर हो रही है और समय की कमी के कारण ट्रेनिंग भी नहीं हो पा रही है और सीधे मोर्चे पर आपको जाना है, इसलिए आपकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है. आने वाले समय में यह प्रयास रहेगा कि आपको राज्य में और राज्य के बाहर भी ट्रेनिंग मिले.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/12-3.jpeg"

alt="" width="1600" height="1204" />

आने वाले समय में और भी एपीपी की नियुक्तियां होंगी

सीएम ने नवनियुक्त सहायक लोक अभियोजकों को ज्यादा से ज्यादा स्थानीय भाषा सीखने की अपील की, जिससे कि न्याय दिलाने में और ग्रामीणों से संवाद स्थापित करने में सहायता मिले, क्योंकि यहां के कई ग्रामीण इलाकों में लोग हिंदी तक समझ नहीं पाते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में और भी एपीपी की नियुक्तियां होंगी.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/11-3.jpeg"

alt="" width="1600" height="1204" />

निर्दोष को सजा न मिले, इसका ख्याल रखें- सुखदेव सिंह

मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में एपीपी के नियुक्ति एक बहुत बड़ी उपलब्धि है. अपने ट्रेनिंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग में ज्यूडिशल सिस्टम को भी करीब से देखने का मौका मिला है. और यह बहुत ही जिम्मेदारी का काम है. झारखंड में मुकदमों का बोझ है. दस दस से केस पेंडिंग पड़े हैं. हालांकि अभी 3300 केस का निपटारा किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि इस बात का खयाल रखें कि दोषी को सजा मिले, निर्दोष को नहीं. सेवा भाव से काम करें.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/55.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />
इसे भी पढ़ें – विधायक">https://lagatar.in/mla-kamlesh-singh-wrote-a-letter-to-the-secretary-demanding-the-status-of-excellent-school-to-4-schools/">विधायक

कमलेश सिंह ने सचिव को लिखा पत्र, 4 स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही