Search

 
 
 

मुख्यमंत्री हेमंत ने हजारीबाग नहीं जाने का कारण हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी बतायी, खेद जताया, युवाओं को बधाई भी दी

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने घोषित कार्यक्रम में हजारीबाग नहीं जाने पर खेद प्रकट किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि दिल्ली से रांची आने के बाद हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गयी. इस कारण मैं हजारीबाग नहीं जा सका. अपने प्यारे युवा भाईयों एवं बहनों के बीच ऑफर लेटर वितरण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका. जिसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं. उन्होंने कहा कि सरकार में मेरे साथी मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता तथा अन्य विधायकों द्वारा ऑफर लेटर वितरित किया गया.

स्थानीय युवाओं के बारे में पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी नहीं सोचा

उन्होंने कहा कि राज्य के होनहार स्थानीय युवाओं के बारे में पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी नहीं सोचा था. जबकि हमारी सरकार युवाओं को नौकरी और रोजगार प्रदान कर रही है. विगत महीने हमने दस हजार से अधिक स्थानीय युवाओं को ऑफर लेटर दिया है. आज हजारीबाग में 11,850 युवाओं को ऑफर लेटर मिला, जिसमें 90 प्रतिशत युवा स्थानीय हैं. इस ऐतिहासिक अवसर पर हम समस्त युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देते हुए जोहार करता हूं. इसे भी पढ़ें – झारखंडी">https://lagatar.in/jharkhandi-language-khatian-struggle-rights-march-on-12th-september-devendra-mahato/">झारखंडी

भाषा खतियान संघर्ष अधिकार मार्च 12 सितंबर को : देवेंद्र महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही