Search

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गोड्डा को दी 89 योजनाओं की सौगात

  • गोड्डा के तसरिया, सुंदरपहाड़ी में विकास मेला सह जनता दरबार
  • 31 योजनाओं का उद्घाटन व 58 योजनाओं का शिलान्यास किया
  • 21,482 लाभुकों के बीच 2840. 29 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गोड्डा के तसरिया, सुंदरपहाड़ी में आयोजित विकास मेला सह जनता दरबार में 89 योजनाओं की सौगात दी. इसमें 18637. 81 लाख रुपए की 31 योजनाओं का उद्घाटन और 35065.64 लाख रुपए की 58 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि सरकार की योजनाओं को जानने -समझने का प्रयास करें और उसका लाभ लें. राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पदाधिकारी भी पहुंच रहे हैं. सरकार भी जा रही है और योजनाएं भी हकीकत में उतर रही हैं. विकास मेला -सह- जनता दरबार में 21,482 लाभुकों के बीच 2840. 29 लाख रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/10rc_m_214_10042023_1.jpg"

alt="" width="1032" height="688" />

अधिकारियों की सोच और कार्यशैली बदल चुकी है

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार में अधिकारियों की सोच और कार्यशैली बदल चुकी है. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के मार्फत गांव- पंचायत में शिविरों के जरिए लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ. उच्च अधिकारी सरकार की योजनाओं को लेकर आपके दरवाजे पर पहुंच रहे हैं. आगे भी इस तरह के शिविर आयोजित होते रहेंगे. इस कार्यक्रम में सांसद विजय हांसदा, विधायक प्रदीप यादव और दीपिका पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष बेबी देवी, डीआईजी सुदर्शन मंडल, उपायुक्त जीशान कमर और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा समेत जिला प्रशासन के कई अन्य अधिकारी मौजूद थे.

इन योजनाओं का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग की 2, मत्स्य विभाग की 1, भवन निर्माण विभाग की 2, लघु सिंचाई विभाग की 3, ग्रामीण कार्य विभाग की 15, शिक्षा विभाग की 2 ( कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुंदरपहाड़ी ) और भवन निर्माण की 1 ( महागामा में आईटीआई भवन निर्माण) योजना का उद्घाटन किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/10rc_m_216_10042023_1.jpg"

alt="" width="1032" height="688" />

इन योजनाओं की नींव रखी

मौके पर जिन योजनाओं की नींव रखी गई, उनमें पथ निर्माण विभाग की 10, कल्याण विभाग की 2, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 1 (123 गांव में एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना), लघु सिंचाई विभाग की 3, ग्रामीण कार्य विभाग की 2, भवन निर्माण विभाग की 1 (एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुंदरपहाड़ी में मल्टीपरपस ऑडिटोरियम निर्माण) और एनआरईपी की 42 स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण की योजनाएं शामिल हैं. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/claim-in-the-investigation-of-the-national-tribal-forum-the-matter-of-burning-the-sarna-flag-is-a-lie-the-matter-is-of-land-dispute/">राष्ट्रीय

आदिवासी मंच की जांच में दावा : सरना झंडा जलाने की बात झूठ, मामला जमीन विवाद का
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp