Search

 
 
 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब हिंसा की भाषा पर उतर आए हैं : प्रतुल शाहदेव

 
Ranchi: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत के सोरेन के विपक्षियों के सर फोड़ देने के बयान पर आपत्ति जताई है. कहा है कि झामुमो पूरी तरह निराश और कुंठा के दौर से गुजर रही है. मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर विपक्षियों के खिलाफ सर फोड़ने तक का आह्वान कर दिया है. लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता. इससे पूर्व भी मुख्यमंत्री झारखंड के ग्रामीणों को गैर कानूनी रूप से आह्वान कर चुके थे कि कुछ चुनिंदा सामाजिक संस्थाओं के लोग अगर गांव में प्रवेश करते हैं,तो उनको प्रवेश नहीं करने दें. लाठी डंडे से खदेड़ दें. प्रतुल ने कहा कि जब राज्य का मुखिया ऐसी भाषा का प्रयोग करें तो फिर कानून का राज कहां रह जाता है. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/many-trains-canceled-due-to-cyclonic-storm-dana/">रांची:

चक्रवाती तूफान “दाना” के कारण कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट

झामुमो के आरोपों का किया खंडन

प्रतुल शाहदेव ने झामुमो के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि सिर्फ तीन प्रतिशत बूथों में 4:00 बजे शाम तक वोटिंग होगी. जबकि झामुमो हजारों बूथों पर ऐसा होने का आरोप लगा रही थी. चुनाव की तिथियां को लेकर भी झामुमो आयोग पर आरोप लगाते रहा. अब ईवीएम पर भी प्रश्न कर रहे हैं. सारे क्रमवार घटनाओं से स्पष्ट हो गया है कि झामुमो समझ गई है कि प्रदेश की जनता इस भ्रष्ट सरकार को विदा करने वाली है. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-one-lakh-on-the-person-who-filed-pil/">हाईकोर्ट

ने जनहित याचिका दायर करने वाले पर ठोका एक लाख जुर्माना
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही