Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी अपने प्रतिनिधि पर लगाम लगाएं, शशिनाथ झा ना दोहरायें – निशिकांत दुबे

Ranchi: मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा ने पाकुड़ जिला परिषद के अध्यश्र पिंकू शुक्ला को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है. यह आरोप बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाया है. निशिकांत ने इसे ट्वीट करके कहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर लगाम लगाइये. उन्होंने अब पिंकू शुक्ला को जान से मारने की धमकी दे दी है. उन्होंने कहा कि शशिनाथ झा जैसा मामला दोबारा नहीं दोहराया जाए.

इसे भी पढ़ें -25">https://lagatar.in/on-march-25-cm-suspended-two-cos-order-personnel-did-not-come-out/70307/">25

मार्च को CM ने किया दो CO को सस्पेंड, कार्मिक का आदेश निकला ही नहीं, कार्मिक व भू-राजस्व के मंत्री हैं हेमंत

पंकज मिश्रा पर अवैध खनन कराने का लगा है आरोप

सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा इन दिनों काफी चर्चा में हैं. बीते कुछ महीने से लगातार… उनपर कई गंभीर आरोप लग रहे हैं. साहेबगंज और पाकुड़ में होने वाली कोयले, बालू और पत्थर के अवैध खनन में उनका नाम सामने आ रहा है. विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के विधायक लोबिन हेंब्रम भी पंकज मिश्रा के विरोध में मोर्चा खोलते रहे हैं. लेकिन अबतक पंकज मिश्रा पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है.

रूपा तिर्की मामले में भी पंकज मिश्रा पर है आरोप

कुछ दिन पहले साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के संदिग्ध मौत के मामले में भी पंकज मिश्रा पर आरोप लगाया. इस मामले में भी उनसे पुलिस ने पूछताछ नहीं की. बीजेपी लगातार… इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रहा है. वहीं इस बीच साहेबगंज के एक पुलिस पदाधिकारी और कारोबारी की फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई थी. दोनों की बातचीत में भी यह बात सामने आया था कि साहेबगंज जिले को मिश्रा जी चला रहे हैं.

[wpse_comments_template]

 

इसे भी पढ़ें -रेमेडिसिवीर">https://lagatar.in/remedissivir-kalabazari-case-hc-summons-adg-of-cid-on-next-hearing-day/70304/">रेमेडिसिवीर

कालाबाज़ारी मामला : HC ने CID के एडीजी को किया अगली सुनवाई के दिन तलब, ग्रामीण एसपी की सम्मिलित होने की कही बात

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही