Search

 
 
 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया

 
Ranchi:  लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर, रांची के हटनिया तालाब छठ घाट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर झारखंडवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री ने जयप्रकाश नगर, पहाड़ी टोला निवासी विष्णु उरांव (ट्रक ड्राइवर) की धर्मपत्नी पिंकी देवी, अलकापुरी, रातू रोड निवासी संजय चौधरी (ऑटो ड्राइवर) की धर्मपत्नी उर्मिला देवी, मेट्रोगली, बिरला मैदान निवासी सुरेश लोहरा (रिक्शा चालक) की धर्मपत्नी पूनम देवी और कचहरी चौक में पान दुकान चलाने वाले विनोद वर्मा जैसे छठव्रतियों के परिजनों के साथ भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित किया और उनसे आशीर्वाद लिया.

प्रकृति, कृतज्ञता, सामाजिक और पारिवारिक एकता का प्रतीक है छठ महापर्व

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की अलौकिक परंपरा सदियों से चली आ रही है. छठ महापर्व प्रकृति, कृतज्ञता, सामाजिक और पारिवारिक एकता का प्रतीक है. मैं इस अवसर पर समस्त राज्यवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. छठी मईया और भगवान सूर्य देव से प्रार्थना है कि वे समस्त झारखंडवासियों के कल्याण के साथ-साथ सुख, समृद्धि, खुशहाली, शांति और निरोगी काया प्रदान करें.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही