Search

 
 
 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगन्नाथपुरी में की पूजा-अर्चना

 
Ranchi : ओड़िशा के दौरे पर गये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की. साथ में धर्मपत्नी कल्पना सोरेन भी थीं. भगवान जगन्नाथ के दर्शन के बाद हेमंत सोरेने ने स्थानीय मीडिया से कहा कि वे केआईआईटी के कार्यक्रम में आए थे. ओड़िशा आएं और महाप्रभु के दर्शन ना करें, ऐसा हो नहीं सकता. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से केआईआईटी में आदिवासी बच्चों के लिए इतना बढ़िया प्रबंध किया गया है, वह झारखंड में भी ऐसा ही करने का प्रयास करेंगे. इसके लिए उन्होंने खुद सारी चीजों का अवलोकन किया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/29rc_m_77_29042023_1.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" />

नक्सली दम तोड़ रहे हैं

उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि चाहे एयर एंबुलेंस सेवा हो या पेंशन योजना, यह सभी वर्गों के लिए है, ना कि सिर्फ पैसे वालों के लिए. एक गरीब आदमी भी एयर एंबुलेंस का लाभ उठा सकता है. इस सेवा के शुरू होने के दूसरे ही दिन कई मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है, यह खुशी की बात है. नक्सली समस्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि नक्सली दम तोड़ रहे हैं. ओड़िशा और झारखंड पड़ोसी प्रदेश है और दोनों का सामाजिक ताना-बाना लगभग एक समान ही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/29rc_m_75_29042023_1.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" /> इसे भी पढ़ें – सत्यपाल">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-came-out-in-support-satyapal-malik-said-modi-government-doing-politics-on-martyrs/">सत्यपाल

मालिक के समर्थन में उतरा झारखंड JDU, कहा – शहीदों पर राजनीति कर रही मोदी सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही