Ranchi News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी मां रूपी सोरेन से मिलने अस्पताल पहुंचे. रूपी सोरेन रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती हैं. सीएम ने अस्पताल में डॉक्टरों और प्रबंधन से उनकी तबीयत की जानकारी ली.अस्पताल पहुंचने के बाद सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई. अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद रूपी सोरेन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई थी. फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.