रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री हफीजुल अंसारी, राज्य सभा सांसद महुआ माजी और कांके विधायक समरी लाल होंगे विशिष्ट अतिथि Ranchi : झारखंड के सुकरहुटू में राज्य का पहला बहुप्रतीक्षित ट्रांसपोर्ट नगर फेज -1 बन कर तैयार हो गया है. गुरुवार 3 अक्तूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उदघाटन कर आम जनता को सौंप देंगे. गुरुवार को ही मुख्यमंत्री ट्रांसपोर्ट नगर फेज -2 की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य के नगर विकास एवं आवास मंत्री हफीजुल अंसारी, राज्यसभा सांसद महुआ माजी और कांके विधायक समरी लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे. जानकारी के अनुसार नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने संध्या में ट्रांसपोर्ट नगर का मुआयना किया. उदघाटन स्थल एवं शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया. प्रधान सचिव ने पूरे परिसर एवं भवन का जायजा लिया. उन्होंने तैयारियों की समीक्षा भी की. निर्देश दिया कि उदघाटन अवसर पर यहां आने वाले नागरिकों का पूरा खयाल रखा जाये. किसी को कोई तकलीफ नहीं हो इसका ख्याल रखा जाये. https://lagatar.in/chief-minister-hemant-soren-will-formally-inaugurate-transport-nagar-phase-1-on-thursday/transport-nagar/"
rel="attachment wp-att-958473">
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/Transport-nagar.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
rel="attachment wp-att-958473">
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment