Search

 
 
 

मुख्यमंत्री हेमंत बुधवार को 500 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

 
  • सेवा कैफे के माध्यम से बेटियों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को  नर्सिंग एवं आईटीआई कौशल कॉलेज और कल्याण गुरुकुल के 500 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे. यह कार्यक्रम कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी (SPV) के रूप में कार्य कर रही प्रेझा फाउंडेशन द्वारा आईटीआई कौशल कॉलेज, नगरा टोली में आयोजित है. इस मौके पर मुख्यमंत्री आईटीआई कौशल कॉलेज के अंतर्गत कुलीनरी विभाग की छात्राओं के द्वारा संचालित सेवा कैफे का उद्घाटन भी करेंगे.

सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है

राज्य सरकार की विशेष प्रयोजन वाहिनी के रूप में कार्य कर रहे प्रेझा फाउंडेशन द्वारा सेवा कैफे के अनुभव से छात्राओं को एक सफल उद्यमी बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. सेवा कैफे के माध्यम से बेटियों में उद्यमिता संबंधी व्यावहारिक ज्ञान की जानकारी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान कराई जायेगी. मालूम हो कि कल्याण विभाग की एसपीवी प्रेझा फाउंडेशन राज्य के 24 जिलों में 28 कल्याण गुरुकुल, 8 नर्सिंग कौशल कॉलेज और एक आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन कर रहा है. इस परियोजना के माध्यम से अभी तक 30,000 से अधिक युवक -युवतियों को देश की नामी गिरामी कंपनियों में रोजगार मिला है. इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sahara-city-rape-case-order-to-stay-the-action-of-the-lower-court-remains-intact/">जमशेदपुर

सहारा सिटी रेप केस : निचली कोर्ट की कार्रवाई पर रोक का आदेश बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही