Search

 
 
 

ओड़िशा में 40 हजार आदिवासी बच्चों से मिलेंगे मुख्यमंत्री हेमंत

 
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के समारोह में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री सोरेन कलिंगा यूनिवर्सिटी के आमंत्रण पर करीब 40 हजार बच्चों को संबोधित करेंगे. कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी और इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस पूरे विश्व में सबसे बड़ा आदिवासी संस्थान है, जिसे 1992-93 में डॉ अच्युत सामंता द्वारा शुरू किया गया था. इस संस्थान में देश भर के वंचित आदिवासी वर्ग के बच्चों को शिक्षा देने के साथ- साथ रोजगारपरक बनाया जाता है. वर्तमान में यहां करीब 40 हजार आदिवासी बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा निःशुल्क प्रदान की जाती है, जिसमें अधिकतर बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करती हैं. इसे भी पढ़ें – 674">https://lagatar.in/tenure-of-674-peoples-representatives-ended-rights-snatched-now-work-will-depend-on-officers/">674

जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म, अब अफसरों के भरोसे होगा काम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही