Dhanbad : धनबाद जिले में दो मई मंगलवार को तीन उत्कृष्ट विद्यालयों का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस अवसर पर बिशुनपुर स्थित जिला स्कूल में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया था. समारोह को संबोधित करते हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि केंद्र व राज्य की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम जिला प्रशासन का है. अब तक ज़िले के 150 स्कूलों में चहारदीवारी का निर्माण कराया गया है. झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह ने कहा कि डीएमएफटी फंड जिला की ताकत है. इस फंड का सदुपयोग उत्कृष्ट विद्यालयों में दिख रहा है.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/student-girls-300x175.jpeg"
alt="" width="300" height="175" /> समारोह में मौजूद छात्राएं[/caption] तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल जिला स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है. पहले सत्र में यहां नर्सरी कक्षा में 40 , जबकि कक्षा एक में 80 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा. एसएसएलएनटी बालिका विद्यालय में कक्षा 6, 7 और 8 में 40-40 व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा छह में 25 छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा. इन दोनों स्कूलों की सीबीएसई मान्यता प्रक्रियाधीन है. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार ने सभी का आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]
दो वर्षों में सभी स्कूलों का होगा कायाकल्प : डीसी
डीसी संदीप सिंह ने कहा कि उत्कृष्ट विद्यालयों में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. धीरे-धीरे इसे और अपग्रेड किया जाएगा. अगले दो वर्षों में जिले के सभी स्कूलों को बिजली, पानी, बाउंड्रीवाल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से लैस करने की योजना है. पहले फेज में 250 स्कूलों का चयन किया गया है, जहां काम चल रहा है. अगले चरण में चार-चार सौ स्कूलों का चयन कर कायाकल्प किया जाएगा.जिला स्कूल को मिल चुकी है सीबीएसई से मान्यता
[caption id="attachment_625762" align="aligncenter" width="300"]alt="" width="300" height="175" /> समारोह में मौजूद छात्राएं[/caption] तीन उत्कृष्ट विद्यालयों में शामिल जिला स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिल चुकी है. पहले सत्र में यहां नर्सरी कक्षा में 40 , जबकि कक्षा एक में 80 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा. एसएसएलएनटी बालिका विद्यालय में कक्षा 6, 7 और 8 में 40-40 व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा छह में 25 छात्राओं का नामांकन लिया जाएगा. इन दोनों स्कूलों की सीबीएसई मान्यता प्रक्रियाधीन है. इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार ने सभी का आभार व्यक्त किया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment