Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंईयां योजना : रांची डीसी ने कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, दिये निर्देश

  • डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश
  • ससमय तैयारी पूरी करने का भी निर्देश
  • बारिश को ध्यान में रखकर तैयारी सुनिश्चित करने को कहा
Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में 30 अगस्त को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसको लेकर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया. डीसी ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. उन्होंने मंच, वीआईपी लाउंज, लाभुकों के आवागमन, उनके बैठने, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग, ब्रांडिंग आदि व्यवस्था की भी जानकारी ली और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. डीसी ने अधिकारियों को बारिश को ध्यान में रखकर तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न्न न हो. मौके पर उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, सहायक समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी आदित्य पांडेय, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार भगत, जिला नजारत उपसमाहर्त्ता सुदेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरभि सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप भगत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे. https://lagatar.in/chief-minister-mainiya-yojana-ranchi-dc-reviewed-the-preparations-for-the-divisional-level-program/untitled-22-19/"

rel="attachment wp-att-940738">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-22-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही