Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 30 अगस्त को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडलीय कार्यक्रम,  एक लाख लाभुक शामिल होंगे

Ranchi :  रांची के मोरहाबादी मैदान में  30 अगस्त को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री लाभुकों के बीच योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण करेंगे.

पांच जिलों के लाभुक शामिल होंगे

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के प्रमंडलीय स्तरीय कार्यक्रम में दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के पांच जिलों रांची, सिमडेगा, गुमला, खूंटी एवं लोहरदगा के लाभुक शामिल होंगे. कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं.

लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के लिए रूट चार्ट निर्धारित

कार्यक्रम में पांच जिलों से लगभग एक लाख लाभुक शामिल होंगे. विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट चार्ट निर्धारित किये गये हैं. लाभुक अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट से पैदल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे.
  1. लोहरदगा जिले से लाभुकों को लेकर वाहन तिलता रिंग रोड से कांके रोड होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट सिदो-कान्हू पार्क, मोरहाबादी पहुंचेंगे. लोहरदगा से आनेवाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था डीएवी नीरजा सहाय स्कूल, कांके रोड में की गयी है.
  1. गुमला जिले से लाभुकों को लेकर वाहन तिलता रिंग रोड से कांके रोड होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट सिदो-कान्हू पार्क, मोरहाबादी पहुंचेंगे. गुमला से आनेवाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, कांके रोड में होगी.
  1. सिमडेगा जिले से लाभुकों को लेकर वाहन बिरसा चौक-हरमू रोड-कांके रोड होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट राम मंदिर (प्रेमसंस मोटर, कांके रोड के पास) आयेंगे. वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था डीएवी नीरजा सहाय स्कूल, कांके रोड में होगी.
  1. खूंटी जिले से लाभुकों को लेकर वाहन बिरसा चौक-हरमू रोड-कांके रोड होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट पुलिस लाइन, कांके रोड आयेंगे. खूंटी जिले से आनेवाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुलिस लाइन, कांके रोड में की गयी है.

रांची जिले के लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के लिए रूट चार्ट  

रांची जिले के बेड़ो, ईटकी, नगड़ी और लापुंग प्रखंड से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहन कटहल मोड़-अरगोड़ा-हरमू रोड-रांची यूनिवर्सिटी होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट रांची यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे. वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रांची यूनिवर्सिटी में की गयी है. रांची जिले के बुढ़मू, चान्हो, मांडर, रातू, खलारी और कांके प्रखंड से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहन तिलता रिंग रोड-कांके रोड से आर्मी ग्राउंड होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट आर्मी ग्राउंड आयेंगे. वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था आर्मी ग्राउंड में होगी.बुंडू सोनाहातू, राहे एवं तमाड़ प्रखंड से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहन नेशनल हाईवे 33-सदाबहार चौक-बिरसा चौक-हरमू बाइपास-रोड-आर्मी ग्राउंड होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट आर्मी ग्राउंड आयेंगे. इन प्रखंड से आनेवाले वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था आर्मी ग्राउंड में होगी.अनगड़ा, नामकुम और सिल्ली प्रखंड से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहन टाटीसिल्वे-खेलगांव-बूटी मोड़-करमटोली चौक होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट करमटोली चौक आयेंगे. वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था डीआईजी मैदान में की गयी है. ओरमांझी प्रखंड से लाभुकों को लेकर आने वाले वाहन रिंग रोड-बोडैया रोड-टीआरआई ग्राउंड होते हुए अपने डिबोर्डिंग प्वाइंट टीआरआई ग्राउंड आयेंगे.  वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था टीआरआई ग्राउंड में ही की गयी है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही