Ranchi : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 97 हजार 213 महिलाओं के बैंक खातों में जुलाई माह की राशि भेज दी गयी है. जिला प्रशासन के अनुसार प्रत्येक लाभुक के खाते में 2,500 रुपए आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए जमा किए गए हैं.
जिले में कुल 99 करोड़ 30 लाख 32 हजार 500 रुपए की राशि महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई.जिला प्रशासन ने कहा है कि जिले के सभी प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. सबसे अधिक 31,709 महिलाओं के खाते में कांके प्रखंड में राशि भेजी गई है.
इस क्रम में टाउन अर्बन क्षेत्र में 26,267, मांडर में 23,086, सिल्ली में 21,410, बेड़ो में 20,680 और रातू में 20,499 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. बुंडू नगर पंचायत में 3,569 और कांके शहरी क्षेत्र में 1,293 लाभुकों के खातों में राशि भेजी गयी है..
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है.
उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और उनके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment