Search

 
 
 

पटना: 23 से शुरू होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा

 
Patna: अगले साल होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार का रोड मैप तैयार हो चुका है. साथ ही तारीख भी तय हो चुकी है. वहीं नाम भी बदल गया है. पहले नीतीश कुमार की यात्रा को "महिला संवाद यात्रा" कहा गया था, अब इसका नाम "प्रगति यात्रा" हो गया है. पहले इस यात्रा की शुरुआत 15 दिसंबर से होनी थी, अब यह यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होगी. सीएम नीतीश की यह यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू होगी. पहले चरण में सीएम पांच जिलों में अपनी यात्रा करेंगे. पहले चरण की यात्रा 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक होगी. 23 दिसंबर को प्रगति यात्रा शुरू करने के बाद सीएम 24 दिसंबर को पूर्वी चंपारण में ही रहेंगे. 25 दिसंबर को को क्रिसमस है. ऐसे में उनकी यात्रा 25 तारीख को नहीं होगी. फिर 26 दिसंबर को सीएम शिवहर और सीतामढ़ी में अपनी यात्रा को करेंगे. वहीं मुजफ्फरपुर में सीएम की प्रगति यात्रा 27 दिसंबर को पहुंचेगी. पहले चरण की आखिरी यात्रा 28 दिसंबर को वैशाली में होगी. नीतीश के यह यात्रा राजद के निशाने पर भी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर तेजस्वी यादव ने इसे सरकारी खजाने का दुरुपयोग बताया था. तेजस्वी ने इसे "फिजूलखर्ची" करार दिया था. कहा था कि इससे कोई फायदा जनता को होने वाला नहीं है, लेकिन अब सीएम नीतीश कुमार ने इसका नाम ही बदल दिया. अब यह यात्रा `प्रगति यात्रा` के नाम से जानी जाएगी. अब राजद को इस पर कुछ नयी बात कहनी होगी. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही