Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में गरजे मुख्यमंत्री, कहा- देश को खनिज देने वाले झारखंड के साथ केंद्र कर रहा भेदभाव

Advertisement
Advertisement

अगले तीन माह में 9 लाख लोगों को मिलेगा अबुआ आवास

Giridih : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि देश को सर्वाधिक खनिज संपदा देने वाले झारखंड के साथ केंद्र सरकार भेदभाव कर रही है. भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय एजेंसियों का सहारा लेकर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रही है. बात नहीं मानने पर उन्हें जेल भेजा जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसी षड्यंत्र का शिकार हुए हैं. चंपाई सोरेन मंगलवार को गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित अबुआ आवास स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. कहा कि झारखंड की धरती से निकलने वाला कोयला, लोहा, यूरेनियम, तांबा सहित कई खनिज देश के विकास में अहम योगदान  दे रहे हैं. इसके बावजूद मोदी सरकार राज्य से भेदभावपूर्ण नीति अपना रही है. पीएम आवास का खूब ढिंढोरा पीटा गया. भाजपा ने 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया था, पर पीएम आवास योजना की हिस्सेदारी भी राज्य को नहीं दी गई. केंद्र से मिली निराशा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना शुरू कर केंद्र के मुंह पर तमाचा जड़ा है. सीएम चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास योजना की शुरुआत बोकारो की मोती देवी को ऑनलाइन चेक देकर की.

20 लाख लाभुकों को आवास की मिल चुकी है स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की योजना आपकी सरकार आपके द्वार अभियान के दौरान राज्य भर में अबुआ आवास के लिए 29 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें से 20 लाख लाभुकों को आवास की स्वीकृति दी गई है. अगले तीन महीने में 9 लाख अबुआ आवास की स्वीकृति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के बाद लंबे समय तक राज्य में भाजपा की सरकार रही, इसके बावजूद राज्य का अपेक्षित विकास नहीं हुआ. ग्रामीण इलाकों में लोगों का रहन-सहन से लेकर शिक्षा व्यवस्था दयनीय रही. बीजेपी के शासन काल में राज्य में 6000 प्राथमिक विद्यालयों में ताला लटका दिया गया. अब स्थिति तेजी से बदली है. झारखंड देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सरकारी अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं.

राज्य सरकार ने गरीबों को दिया रोटी, कपड़ा और मकान

सीएम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने राज्य के गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान दिया. उन्होंने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डबल इंजन की एक सरकार वर्ष 2019 में चली गई अब 2024 के चुनाव में दूसरी बारी है. विकास का ढिंढोरा पीटनेवाले पीएम मोदी के शासन में देश के किसान सड़क पर हैं और केंद्र सरकार चैन की बंसी बजा रही है. इससे पूर्व समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्यमंत्री सहित स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, विधायक विनोद सिंह, सदिव्य कुमार सोनू ने दीप प्रज्वलित कर किया.

केंद्र सारकार ने की लोकतंत्र की हत्या : बन्ना गुप्ता

समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है. जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने की हर संभव कोशिश की. श्रम मंत्री स्त्यानंद भोक्ता ने कहा कि कोरोना के दौरान झारखंड ऐसा इकलौता राज्य था जिसने प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से वापस घर पहुंचा. समारोह को विधायक सुदिव्य कुमार सोनू व विनोद सिंह ने भी संबोधित किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jewelery-worth-lakhs-along-with-cash-was-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-house-in-maithon/">धनबाद

: मैथन में घर का ताला तोड़ नकदी सहित लाखों के जेवरात की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही