Search

 
 
 

झारखंड में मेडिकल इमरजेंसी घोषित करें मुख्यमंत्री - बीजेपी

 

Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चिट्ठी लिखकर झारखंड में तत्काल मेडिकल इमरजेंसी घोषित करने की मांग की है. उन्होंने लिखा है कि झारखंड में कोरोना महामारी तेजी से फैल रहा है और देशभर में झारखंड पांचवें स्थान पर है, जहां संक्रमण दर सबसे अधिक है. वर्तमान समय में यह विकराल रूप ले रहा है. इस समय हम सभी को मिलकर झारखंड की जनता को इस महामारी से बचाना है. इसलिए झारखंड की जनता राज्य सरकार से अपेक्षा करती है कि संकट की इस घड़ी में सरकार संवेदनशील होकर कोरोना महामारी से लड़ने के लिए उचित कदम उठाये.

राज्य सरकार को ऐसे समय में कोरोना से लड़ने के लिए अविलंब मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर की व्यवस्था तथा पारामेडिकल कर्मी और डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए.

सरकार को बुलानी चाहिए सर्वदलीय बैठक

दीपक प्रकाश ने चिट्ठी के माध्यम से कहा है कि ऐसी परिस्थिति में मुख्यमंत्री को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. सामाजिक संगठन के साथ ही विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के साथ वार्ता कर सुझाव लेनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने विचार प्रकट करते हुए कहा कि एक वेबिनार का अविलंब आयोजन कर जनता को हो रहे परेशानियों को दूर करने के लिए संवाद करना चाहिए.

उम्मीद है कोरोना से जंग जीतेंगे हम

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग की हालत भी चिंताजनक है. राज्य में लोगों की हालत लाचार एवं बेबस जैसी है. दीपक प्रकाश ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता को साथ लेकर हम इस लड़ाई को जीतने में सफल होंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही