Search

 
 
 

आलमगीर आलम को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : भाकपा

 
  • मंत्री आलमगीर आलम के विभाग की पूरी तरह जांच हो
  • कांग्रेस के मंत्री जनता को जबाव दें, रुपये कहां से आए
Ranchi : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने बयान जारी कर कहा कि झारखंड में कांग्रेस समर्थित चंपाई सोरेन सरकार में कांग्रेस के मंत्री द्वारा झारखंड में भयंकर लूट मचाई है. मंत्री के निजी सचिव के नौकर के पास से करोड़ों रुपये की बरामदगी जाहिर करता है कि किस तरह से झारखंड को गठबंधन की सरकार दोनों हाथों से लूटने में लगी है. मुख्यमंत्री को आलमगीर आलम के विभाग की पूरी तरह से जांच करानी चाहिए और आलमगीर को तत्काल प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए. आखिर ये पैसे कहां से आए, कांग्रेस पार्टी और उनके मंत्री जनता को जवाब दें. कहीं ये राशि लोकसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए तो नहीं थे. मंत्री आलमगीर आलम के विभाग के एक इंजीनियर वीरेंद्र राम के घर पर भी ईडी को अकूत संपत्ति मिली थी. यानी उनका विभाग पूरी तरह लूट में संलिप्त है और विभागीय लूट के सरगनाओं को आलमगीर आलम संरक्षण प्रदान कर रहे थे. महेंद्र पाठक ने यह भी कहा कि कांग्रेसी मंत्री के इस कृत्य ने गठबंधन को कमजोर करने के साथ भाजपा के लोगों को भी आवाज उठाने का मौका दिया है. इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार">https://lagatar.in/alamgir-alam-is-the-new-face-of-corruption/">भ्रष्टाचार

का नया चेहरा आलमगीर आलम! 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही