Search

 
 
 

सात साल से लंबित जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति प्रक्रिया पर मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट मांगी

Ranchi :  उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने अक्तूबर 2018 में जुडको में 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए विज्ञान प्रकाशित किया था. इसमें सिविल इंजीनियर के 93, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 23 और मेकानिकल इंजीनियर के 25 पद शामिल थे. विभाग ने आवेदन के साथ शुल्क के रूप में 2000 रुपये का मांगा था. लेकिन यह नियुक्ति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है.
 
झारखंड मंत्रालय

Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सात साल से लंबित जूनियर इंजीनियर की नियुक्ति प्रक्रिया के सिलसिले में नगर विकास विभाग से रिपोर्ट मांगी है. मुख्यमंत्री सचिवालय ने आवेदकों द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर इससे संबंधित रिपोर्ट मांगी है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने अक्तूबर 2018 में जुडको में 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति के लिए विज्ञान प्रकाशित किया था. इसमें सिविल इंजीनियर के 93, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के 23 और मेकानिकल इंजीनियर के 25 पद शामिल थे. विभाग ने आवेदन के साथ शुल्क के रूप में 2000 रुपये का मांगा था. लेकिन यह नियुक्ति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है. 

 

नगर विकास विभाग ने आवेदन और शुल्क लेने के बाद चुप्पी साध ली. नियुक्ति के लिए निर्धारित शर्तों के अनुरूप आवेदनों की छंटनी भी नहीं की गयी. सात साल से लंबित प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदकों ने विभाग में कई बार आवेदन दिया. लेकिन नियुक्ति मामले में किसी तरह की प्रगति नहीं हुई. 

 

इसके बाद आवेदकों ने मुख्यमंत्री शिकायत कोषांग में शिकायत की. जिस पर मुख्यमंत्री सचिवालय ने संज्ञान लिया है और नियुक्ति प्रक्रिया के सिलसिले में नगर विकास विभाग से 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट मांगी है. (झारखंड की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही