Search

 
 
 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बोकारो DDC और AC ने बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 56 मुस्लिम धर्मावलंबियों को भेजा गया आगरा, अजमेर शरीफ और फतेहपुर सिकरी Bokaro :  मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 56 मुस्लिम धर्मावलंबियों आगरा, अजमेर शरीफ और फतेहपुर सिकरी तीर्थ यात्रा पर गये.  उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरिजा शंकर प्रसाद और अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी ने समाहरणालय परिसर से तीर्थयात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इससे पहले डीडीसी और एसी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से लाभान्वित लाभुकों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना. साथ ही तीर्थयात्रियों को गुलदस्ता देकर सकुशल तीर्थ यात्रा कर वापस लौटने की शुभकामनाएं दी. जिला खेल पदाधिकारी हेमलता बून ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 56 मुस्लिम धर्मावलंबी 4 से 8 अगस्त तक आगरा, अजमेर शरीफ और फतेहपुर सिकरी तीर्थ पर जा रहे हैं. सभी तीर्थयात्री बस से रांची स्थित हटिया स्टेशन जायेंगे. इसके बाद वहां से विशेष ट्रेन से तीर्थ यात्रा पर जायेंगे. https://lagatar.in/chief-minister-tirtha-darshan-yojana-bokaro-ddc-and-ac-flagged-off-the-bus/untitled-4-23/"

rel="attachment wp-att-927556">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/Untitled-4-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही