Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री ने झारखंड महिला एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के मैस्कॉट जूही और ट्रॉफी का किया अनावरण

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में आयोजित झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का शुक्रवार को ट्रॉफी का अनावरण और मैस्कॉट लांच किया गया. मैस्कॉट का नाम जूही रखा गया है, जो हाथी है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीएम हेमंत सोरेन, एफआईएच अध्यक्ष दातो तैय्यब इकराम, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ दिलीप तिर्की, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष शेखर जे मनोहरन, हॉकी के पदाधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे. मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में एशिया की टाॅप 6 टीमें मेजबान भारत के साथ जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड भाग ले रही हैं.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/22-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कोई भी टीम बने, वो बिना झारखंड के पूरी न हो- हेमंत

मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि हॉकी की सारी टीम जिस सरल तरीके से इस कार्यक्रम में भाग ले रही है, उससे हमारे मनोबल को ताकत मिलती है. हम खेल को महत्वपूर्ण कंपोनेंट के रूप में देख रहा हूं. हमारी कोशिश है कि भारत में किसी भी खेल की कोई भी टीम बने, वो बिना झारखंड के पूरी न हो.

आयोजन की शोर बहुत दूर तक जाए- तैयब

विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तातो तैयब ने अपने संबोधन में सीएम हेमंत सोरेन का आभार जताते हुए कहा कि उनके साथ बिताया हुआ पल उनके दिल के करीब है. इंटरनेशनल हॉकी झारखंड के सहयोग से बड़ा काम करेगी. झारखंड एक्सीलेंस ना सिर्फ हॉकी बल्कि सभी स्पोर्ट्स को बढ़ावा दे रहा है. झारखंड में इस आयोजन की शोर बहुत दूर तक जाए, ऐसा आयोजन होगा. यह तो बस शुरुआत है. हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि झारखंड की धरती पर इतना बड़ा इवेंट हो रहा है, उसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हॉकी झारखंड और सभी खिलाड़ियों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-directs-water-resources-department-to-file-reply/">झारखंड

हाईकोर्ट ने जल संसाधन विभाग को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही