Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियोजन नीति पर मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब, बोले भाजपा विधायक- कल से नहीं पहनेंगे टी-शर्ट

Ranchi: विधानसभा अध्यक्ष डॉ रविंद्र नाथ महतो ने सदर में जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए आज कार्य मंत्रणा समिति की बैठक की. बैठक में सत्ता और विपक्ष के कई सदस्य शामिल हुए. बैठक में तय हुआ कि नियोजन नीति पर और नई नियुक्ति नियमावली पर मुख्यमंत्री चालू सत्र में ही अपनी बात रखेंगे. इसके बाद विपक्षी विधायकों ने सदन में जारी गतिरोध समाप्त करने के अनुरोध को स्वीकार कर लिया और मान लिया सदन के अंदर 60:40 नाय चालतो और 1932 खतियान का क्या हुआ से संबंधित लिखा हुआ टीशर्ट भाजपा के विधायक उतार देंगे. शुक्रवार से सदन में वे ऐसे स्लोगन वाले टीशर्ट पहनकर नहीं आयेंगे. हालांकि स्पीकर ने आज ही दूसरे सेशन में उतारने का निवेदन किया, लेकिन कई विधायक केवल वही टीशर्ट पहन कर आए हैं, इसलिए अब भाजपा विधायक कल से टी-शर्ट उतार देंगे. बता दें कि गतिरोध समाप्त होने के बाद अब यह उम्मीद की जा रही है कि विधानसभा की कार्रवाई 23 मार्च तक अपने नियत समय तक चलेगी. सेशन 24 मार्च तक निर्धारित था. मगर 24 मार्च को सरहुल होने और सरकारी अवकाश घोषित होने के कारण अब 23 मार्च तक ही चलेगा. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/the-matter-of-obscene-songs-raised-in-bihar-legislative-council-rjd-attacked-bjp-mps/">बिहार

विधान परिषद में उठा अश्लील गानों का मामला, आरजेडी ने बीजेपी सांसदों पर बोला हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही