Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री का निर्देश, राज्य में ट्रेनों का नियमित परिचालन फिर से प्रारंभ कराये परिवहन विभाग

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परिवहन विभाग को यात्रियों को सुविधा प्रदान करने एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने हेतु राज्य में ट्रेनों का नियमित परिचालन एवं ठहराव पुनः प्रारंभ करवाने का निर्देश दिया है. मालूम हो कि राज्य सरकार के आग्रह के बाद रेल मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के दौरान संक्रमण की रोकथाम एवं प्रसार में कमी लाने के उद्देश्य से कुछ ट्रेनों का ठहराव और परिचालन बंद किया गया था. अब पुनः संक्रमण की स्थिति सामान्य होने के बाद वैसे सभी बंद की गयी ट्रेनों का नियमित ठहराव पुनः प्रारंभ करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिव को दिया है. सीएम ने कहा है कि इस निर्देश के बाद झारखंड आने और जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा सकेगी. इसे भी पढ़ें – चारा">https://lagatar.in/fodder-scam-case-convict-rk-rana-has-trouble-breathing-admitted-to-rims-emergency/">चारा

घोटाला मामले के दोषी आरके राणा को सांस लेने में तकलीफ, रिम्स इमरजेंसी में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही