Search

 
 
 

पेयजल समस्या को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

 
किसी भी सूरत में न हो पेयजल संकट, करें मुकम्मल व्यवस्था नदी, डैम और तालाबों से हटाएं अतिक्रमण, करें संरक्षित Ranchi: पेयजल समस्या को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते ने समीक्षा बैठक की. बैठक में नगर विकास विभाग के सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव, रांची समेत सभी जिलों के डीसी, नगर आयुक्त और सभी नगर निगम और निकायों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल समस्या किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए. पेयजल समस्या को दूर करने के लिए मुकम्मल तैयारी करें. खराब पड़े चापानलों, बोरिंग को दुरुस्त कराएं. जहां भी पाइपलाइन से सप्लाई की व्यवस्था नहीं है. कुआं और चापानल नहीं है, वैसी जगहों पर टैंकर से पानी की सप्लाई करें. अगर टैंकर कम पड़ रहा हो तो उसकी खरीदारी करें, राशि पेयजल विभाग देगी.

नदी, डैम और तालाबों से हटाएं अतिक्रमण

मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि नदी, डैम और तालाबों के किनारे किये गये अतिक्रमण को हर हाल में हटाएं. उन्होंने अतिक्रमण हटाने के साथ ही नदी, डैम और तालाबों को संरक्षित करने को लेकर मुकम्मल व्यवस्था करने का निर्देश दिया. नगर एवं आवास और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर आगामी गर्मी में पेयजल समस्या न हो इसको लेकर काम करने को कहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही