राज्य सरकार ने चुनाव आयोग को भेजा प्रस्ताव Ranchi : झारखंड के चीफ सेक्रेट्री एल. खियांग्ते को एक्सटेंशन मिल सकता है. राज्य सरकार ने चीफ सेक्रेट्री के एक्सटेंशन को लेकर चुनाव आयोग को प्रस्ताव भेजा है. जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने आयोग को तीन महीने के एक्सटेंशन का प्रस्ताव सौंपा है. बता दें कि एल खियांग्ते 1988 बैच के अफसर हैं. उनके रिटायरमेंट की तिथि 31 अक्तूबर 2024 है.
आईएएस कैडर में 54 अफसरों की कमी
झारखंड में आईएएस संवर्ग में 54 अफसरों की कमी हो गयी है. राज्य में आईएएस के 224 पद स्वीकृत हैं. लेकिन सिर्फ 170 आईएएस ही कार्यरत हैं. इस साल चीफ सेक्रेट्री रैंक के सात और आठ प्रमोटी आईएएस रिटायर हो चुके हैं. चीफ सेक्रेट्री रैंक में रिटायर होने वाले अफसरों में राजीव गौबा, एनएन सिन्हा, सुखदेव सिंह, मुखमित सिंह भाटिया, एकेजी रहाटे, सुरेंद्र सिंह और राजीव अरूण एक्का शामिल हैं. 12 प्रमोटी आईएएस हो गये रिटायर
प्रमोटी आईएएस में रिटायर होने वाले अफसरों में सुनील कुमार, रवि रंजन मिश्रा, इंदु रानी, संजय बिहारी अंबष्ट, आलोक त्रिवेदी, संजय सिन्हा, अनिल सिंह, दिनेश चंद्र दास, गायत्री कुमारी, अंजनी दूबे, अरविंद कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं. वहीं दो प्रमोटी आईएएस अमित प्रकाश और राजू रंजन राय 31 दिसंबर 2024 को रिटायर होंगे. ये चीफ सेक्रेटरी रैंक के अफसर कब होंगे रिटायर
नाम कब होंगे रिटायर अलका तिवारी 30-09-2025 शैलेश सिंह 31-03-2026 निधि खरे 28-02-2028 अविनाश कुमार 31-08-2029
Leave a Comment