Search

 
 
 

आरोप सिद्ध हुआ तो इस्तीफा दे देंगी मुखिया : मलेश्वर नायक

 
Ramgarh: चितरपुर प्रखंड की सुकरीगढ़ा पंचायत के मुखिया पति मलेश्वर नायक ने रविवार को प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर लगे सारे आरोप को बेबुनियाद व निराधार बताया. उन्होंने कहा कि मैंने किसी से भी पैसे की मांग नहीं की है. द्वेष की भावना से महिला ने आरोप लगाकर मेरे एवं मुखिया की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है. गौरतलब हो कि चितरपुर प्रखंड के सुकरीगढ़ा पंचायत अंतर्गत बबनीडीह निवासी अरुण प्रसाद की पत्नी बबीता देवी ने अबुआ आवास दिलाने के नाम पर मुखिया पति एवं जल सहिया पति पंचम प्रसाद पर 25 हजार रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है. मामले में डीसी ने चितरपुर बीडीओ को आवेदन में उल्लेखित तथ्यों के आलोक में जांच करने का निर्देश दिया है. वहीं, आरोप सही पाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा है. वहीं, मुखिया पति ने कहा कि जांच में वे दोषी निकले, तो उनकी पत्नी मुखिया पद से इस्तीफा दे देंगी. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय">https://lagatar.in/stop-giving-importance-to-national-parties-enos-ekka/">राष्ट्रीय

पार्टियों को तवज्जो देना बंद करें : एनोस एक्का
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही