Search

 
 
 

चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन, तीन दिन बाद रिलीज होने वाली है उनकी ‘छेलो शो’

 
LagatarDesk : ऑस्कर 2023 के लिए चुनी गयी फिल्म ‘छेलो शो’ के चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन हो गया. राहुल कोली ने 15 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी चाइल्ड एक्टर के पिता ने दी. दुख की बात यह है कि राहुल कोली अपनी फिल्म रिलीज होने से 3 दिन पहले ही दुनिया को अलविदा कह गये. चाइल्ड एक्टर की फिल्म ‘छेलो शो’ 14 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. (पढ़ें, जस्टिस">https://lagatar.in/justice-chandrachud-will-be-the-50th-cji-chief-justice-uu-lalit-recommended-the-name/">जस्टिस

चंद्रचूड़ 50वें CJI होंगे, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने नाम की सिफारिश की, पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी सीजेआई रह चुके हैं)
https://www.instagram.com/reel/CjCoe8mptK1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/CjCoe8mptK1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Roy Kapur Films (@roykapurfilms)

अंतिम संस्कार के बाद राहुल कोली की फिल्म देखेंगे परिवार वाले

राहुत के पिता ने एक इंटरव्यू में बताया कि रविवार को नाश्ता के बाद उसे बुखार और खून की उल्टियां होने लगी. इसके बाद मेरा बच्चा नहीं रहा. हमारा परिवार टूट गया. लेकिन हम उसका विधिवत अंतिम संस्कार करने के बाद उसकी ‘लास्ट फिल्म शो’ जरूर देखेंगे. उन्होंने बताया कि राहुल बहुत खुश था और अक्सर मुझसे कहता था कि 14 अक्टूबर के बाद से हमारी जिंदगी बदल जाएगी. लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले ही राहुल का निधन हो गया है. उसकी फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CiuuCyuJqFA/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/CiuuCyuJqFA/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Roy Kapur Films (@roykapurfilms)

राहुल कोली की सपनों की उड़ान रह गयी अधूरी

बता दें कि राहुल कोली की गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) को ऑस्कर 2023 के लिए चुना गया है. राहुल कोली इस फिल्म के चाइल्ड एक्टर थे. उन्होंने ‘छेलो शो’ फिल्म में जबदस्त एक्टिंग कर छोटी सी उम्र में इंडस्ट्री में अलग पहचान बनायी थी. राहुल ने अपने सपनों की उड़ान भरनी शुरू की थी. अभी तो राहुल कोली को ऊंचाइयों को छूना था. लेकिन उससे पहले ही राहुल ने दुनिया को अलविदा कह दिया. इसे भी पढ़ें : पूर्णिया">https://lagatar.in/purnia-svu-raids-on-the-whereabouts-of-sp-daya-shankar-action-under-corruption-act/">पूर्णिया

: एसपी दया शंकर के ठिकाने पर एसवीयू का छापा, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई

ऑस्कर 2023 की दौड़ में शामिल होने वाली देश की पहली फिल्म छेलो शो

बता दें कि `छेलो शो` एक ऑटोबायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है. जिसमें नौ साल के लड़के का जीवन दिखाया गया है. इस लड़के की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, जब वह अपनी लाइफ की पहली पिक्चर थिएटर में देखता है. इस फिल्म रो पान नलिन ने डायरेक्ट किया है. `छेलो शो` ऑस्कर 2023 की दौड़ में शामिल होने वाली देश की पहली फिल्म बनी है. यह एक गुजराती फिल्म है. फिल्म का निर्माण रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, लास्ट शो एलएलपी और मार्क डुअल द्वारा किया गया है. फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं. `छेलो शो` को साल 2021 में पहली बार `ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल` में दिखाया गया था. इसे भी पढ़ें : स्विस">https://lagatar.in/fourth-list-of-indians-having-black-money-in-swiss-bank-surfaced-income-tax-department-will-monitor/">स्विस

बैंक में काला धन रखने वाले भारतीयों की चौथी लिस्ट आयी सामने, आयकर विभाग करेगा निगरानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही