Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2-3 दिनों में तैयार हो जाएगा सदर हॉस्पिटल का चाइल्ड कोविड वार्ड

Advertisement
Advertisement
Ranchi : डीसी छवि रंजन ने मंगलवार को कोविड टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक का आयोजन ऑनलाइन किया गया. विभिन्न कोषांगों की समीक्षा करते हुए डीसी ने जिला में संक्रमण मे आई कमी पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि पर इससे अभी रिलैक्स होने का समय नहीं है. तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए डीसी ने सभी कोषांगों को प्रो-एक्टिव होकर काम करने का निर्देश दिया. पिछली गलतियों से सीख लेते हुए आगे की तैयारी करने की बात कही.

इसे भी पढ़ें - पूर्वी">https://lagatar.in/kendriya-vidyalaya-to-be-built-in-east-singhbhum-cabinet-approves-the-proposal-to-give-land-to-the-center/93893/">पूर्वी

सिंहभूम में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, केंद्र को 7.94 एकड़ जमीन देने के प्रस्ताव को कैबिनेट ने दी मंजूरी

DC ने सिविल सर्जन को दिया निर्देश

इस अवसर पर डीसी ने सिविल सर्जन से सदर हॉस्पिटल में बनाये जा रहे चाइल्ड कोविड वार्ड की जानकारी ली. जानकारी दी गई कि अगले 2-3 दिनों में चाइल्ड कोविड वार्ड पूरी तरह से तैयार हो जायेगा. हॉस्पिटल में 60 बेड के चाइल्ड कोविड वार्ड के लिए डीसी ने पारा मेडिक्स और डाॅक्टर्स की ट्रेनिंग कराने का निर्देश दिया. इसके लिए डीसी ने सिविल सर्जन को तीन महीने की ट्रेनिंग शिड्यूल बनाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें -राज्य">https://lagatar.in/another-suspect-of-black-fungus-found-in-the-state-26-people-have-died/93870/">राज्य

में मिला ब्लैक फंगस का एक और संदिग्ध मरीज, 26 लोगों की हो चुकी है मौत

जिले में अब 100 की जगह 150 टीम करेगी टीकाकरण का कार्य

टीकाकरण में ऐज ग्रुप की बाध्यता समाप्त करने पर कोविन पोर्टल पर अपडेट होने के साथ डीसी ने अधिकारियों को तेजी से टीकाकरण कराने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने 100 टीम की जगह अब 150 टीम नियुक्त करने का निर्देश दिया. ग्रामीण इलाको में विलेज वाइज प्लान बनाकर लोगों का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया.

पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

डीसी ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और होम आइसोलेशन सेल की समीक्षा की. इसके लिए उन्होंने एसडीओ बुंडू समीरा एस और डीएसपी सदर को प्राइवेट लैब के साथ बैठक कर जांच करानेवाले व्यक्ति से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग में समस्या न हो. डीसी ने इंसिडेंट कमांडरों को बैरिकेडिंग और पोस्टरिेंग का कार्य गंभीरता से करने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को स्पष्ट जानकारी मिल सके कि कंटेनमेंट जोन कहां है और लोग संक्रमण से बच सकें.

अधिकारियों को कोविड जांच बरकरार रखने का दिया निर्देश

डीसी ने आगे टेस्टिंग कार्य की समीक्षा करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी रांची को सभी बीडीओ के साथ बैठक कर जांच के लिए मैनपावर और संसाधन से संबंधित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. अवसर पर कोविड जांच को बरकरार रखने का भी निर्देश दिया. इसके साथ ही बाहर से आने वालों लोगों की कोरोना जांच सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही