Search

 
 
 

दिल्ली जल बोर्ड प्लांट में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू जारी

 
NewDelhi :  दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां केशोपुर मंडी इलाके के पास स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) संयंत्र में बने 40 फुट गहरे बोरवेल में शनिवार देर रात एक बच्चा गिर गया है. मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) की टीम पहुंच गयी है और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने इस बात की जानकारी दी.

देर रात एक व्यक्ति के बोरवेल में गिरने की मिली थी सूचना

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर मंडी इलाके में डीजेबी संयंत्र में बने एक बोरवेल में गिर गया है. सूचना मिलने पर पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया. बाद में अधिकारियों से सूचना मिली कि एक बच्चा 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है. उन्होंने बताया कि तत्काल बचाव अभियान प्रारंभ किया गया. एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर है. गर्ग ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम जल्द ही उस बोरवेल के पैरलल में 50 फुट का एक और बोरवेल खोदने की तैयारी में है. फिर पाइप काटकर बोरवेल से बच्चे को निकाला जायेगा.एनडीआरएफ की टीम को नये बोरवेल की खुदाई में लंबा समय लग सकता है.

रस्सी से बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश नाकाम

एनडीआरएफ की टीम ने पहले बच्चे को पहले रस्सी की मदद से बाहर निकालने की कोशिश की. लेकिन बच्चे को बाहर निकाला नबीं जा सका. बोरवेल के अंदर काफी अंधेरा है. टॉर्च के माध्यम से बच्चे को देखने की कोशिश की जा रही है. एनडीआरएफ टीम के लोग बच्चे से बात करने की कोशिश कर रहे हैं. ताकि वो असहज महसूस न करे. इधर बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो माह पहले एपमी में भी बोरवेल में गिरा था बच्चा

दिसंबर 2023 में मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में 5 साल का बच्चा खंडाला में खेलते समय 20 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था. करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर तो निकाला. लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी.   [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही