Search

 
 
 

सामूहिक प्रयास से ही रोका जा सकता है बाल विवाहः बीडीओ

 
Latehar: बरवाडीह में वेदिक सोसायटी ने जागरूकता अभियान चलाकर समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने का संदेश दिया. इसे लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त समाज बनाने को लेकर शपथ दिलायी गयी. बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने कहा कि बाल विवाह देश के पिछड़ेपन का मुख्य कारणों में से एक है. बाल विवाह एक अपराध है. इसमें वे सभी सजा के भागी होते हैं जो नाबालिगों की शादी में चाहे वह वर पक्ष हो या वधु पक्ष से भाग लेते हैं. यहां तक कि बाल विवाह होता देख रहा व्‍यक्ति भी सजा का हकदार होता है. मिंज ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही बाल विवाह रोका जा सकता है. संस्था की रूबी कुमारी ने कहा की संस्था के द्वारा बाल विवाह रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. संस्था सभी के सहयोग से प्रखंड में कई बाल विवाह के अपराध को रोकने का काम किया है. मौके पर प्रमुख सुशीला देवी, जिला परिषद संतोषी शेखर, उप प्रमुख बीरेंद्र जयसवाल, सीआई सुरेश राम, पंसस प्रवीण कुमार, वैदिक सोसाइटी की रूबी कुमारी समेत काफी सख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-police-arrested-11-people-who-made-fake-ids-and-documents-of-bangladeshi-intruders/">दिल्ली

पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के फेक ID और डॉक्यूमेंट्स बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही