Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाल विवाह अत्यंत गंभीर मुद्दा : डीसी

Advertisement
Advertisement
हजारीबाग में बाल विवाह से आजादी अभियान शुरू डीसी ने जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Hazaribagh : समाहरणालय परिसर से बाल विवाह से आजादी अभियान जागरुकता रथ को डीसी नैंसी सहाय ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह जागरुकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में घूम-घूम कर बाल विवाह से होने वाली बुराइयों के बारे में प्रचार-प्रसार करेगी.मौके पर डीसी ने कहा कि बाल विवाह अत्यंत गंभीर मुद्दा है, जिस पर रोक लगाने के लिए जमीनी स्तर पर जनमानस को जागरूक करते हुए जिले में बाल विवाह के विरुद्ध सकरात्मक माहौल तैयार किया जा रहा है. सरकार के निर्देशानुसार जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि बाल विवाह से आजादी अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाएं. जिले में बाल विवाह से संबंधित घटना की सूचना जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को देने की अपील लोगों से की गई. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/patients-will-get-the-facility-of-dialysis-service-in-rims-from-tuesday/">रिम्स

में मंगलवार से मरीजों को मिलेगी डायलिसीस सेवा की सुविधा समेत तीन खबरें
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/bal-vivah-16-3_785-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

निकाली गई प्रभात फेरी

बाल विवाह से आजादी कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बालगृह, बाल विकास परियोजना कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, जिले के विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं आदि से बाल विवाह की रोकथाम के लिए शपथ ग्रहण, निबंध लेखन, मानव शृंखला, प्रभातफेरी जैसे कार्यक्रम किए गए. जिले के झील परिसर से झंडा चौक तक बाल विवाह की रोकथाम के लिए जन जागरुकता पदयात्रा भी निकाली गई. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इन्दु प्रभा खलखो, अपर समाहर्ता राकेश रोशन, सदर एसडीओ विद्याभूषण, जिला बाल सरंक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, प्रणव तिवारी, सतीश कुमार रजक, अभिषेक कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, संगीता कुमारी, नागेन्द्र कुमार, उमेश कुमार, धर्मवीर धीरज, विजय कुमार रविदास जयंत कुमार सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य एवं जनसेवा परिषद् के प्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/chalkusha-bal-vivah_602-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

टाटीझरिया में बच्चों ने बनाई मानव शृंखला, ली शपथ

Daru : बाल बिवाह से आजादी अभियान के तहत जन सहयोग केंद्र की अगुवाई में स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला बनाई. टाटीझरिया की बेड़म पंचायत के मवि परतंगा, नवप्रावि खैरकोचा, मवि मंगरपट्टा, नवप्रावि जोभीसिमरा, नवप्रावि चोंचा, नवप्रावि चुड़को, नवप्रावि हेसाकोचा, टाटीझरिया पंचायत के मवि मुरकी, नवप्रावि बिसाय, डूमर पंचायत के नवप्रावि हाथीबार, नवप्रावि भदईकटवा, मिव बेड़म, नवप्रावि जेरूवाडीह तथा विष्णुगढ़ की खरना पंचायत के नवप्रावि जावाबारी के सभी शिक्षक, हितधारकों, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया, वार्ड सदस्य आदि शामिल हुए. बच्चों ने गांवों में प्रभातफेरी निकाल बाल विवाह नहीं होने देने की शपथ ली. इस कार्यक्रम को राज्य स्तर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेनस फाउंडेशन ने नेतृत्व प्रदान किया. इसे राज्य सरकार ने भी आयोजित कराया. दसरा रेबिल्ड इंडिया फंड के सहयोग से टाटीझरिया एवं विष्णुगढ़ प्रखंड के सुदूरवर्ती पंचायतों में भी यह कार्यक्रम चला. मौके पर संस्था के सचिव नरेंद्र कुमार महतो उर्फ रंगीला, कोषाध्यक्ष रीता कुमारी समेत कई लोगों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीहः">https://lagatar.in/giridih-women-protested-forest-department-team-returned-empty-handed/">गिरिडीहः

महिलाओं ने किया विरोध, बैरंग लौटी वन विभाग की टीम
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/manav-16_413-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बाल विवाह रोकथाम को लेकर लोगों को किया जागरूक

Chalkusha : चलकुशा प्रखंड मुख्यालय के निकट बाल विवाह रोकथाम के लिए लोगों को शपथ दिलाई गई तथा बाल विवाह रोकथाम करने एवं लोगों को जागरूक करने के लिए प्रखंड मुख्यालय से चलकुशा थाने तक मानव शृंखला बनाई गई. मानव श्रृंखला बनाने में होली एंजेल पब्लिक स्कूल चलकुशा, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चलकुशा आदि के बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों, आंगनबाड़ी कर्मियों, प्रखंड व आंचल कर्मियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व बीइइओ किशोर कुमार ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही