Search

 
 
 

गिरिडीह में पत्थर से कूचकर बच्चे की हत्या

 
Giridih: पत्थर से कुचकर एक बच्चे की हत्या कर दी गई है. यह घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मैगजीनिया के पास हुई है. जहां गुरुवार को एक बच्चे का शव बरामद किया गया है. बच्चे का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ है. साथ ही शरीर पर चोट के कई निशान हैं. ऐसे में पत्थर से कूचकर किशोर की हत्या की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही गुरुवार को मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बच्चे की हत्या कर शव को उसरी नदी के ठीक ऊपर ट्रैक्टर के चलने से बने गड्ढ़े के अंदर छिपाया गया था. छानबीन के दौरान एक स्थान पर किसी का जूता नजर आया. साथ ही वहां काफी सारा पत्थर रखा हुआ था. जब पत्थर को हटाया गया तो अंदर शव मिला. मृतक ने काला रंग का फूल पैंट और गुलाबी रंग का शर्ट के साथ टीशर्ट पहन रखा था. मृतक की उम्र लगभग 14 वर्ष के आसपास है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें -CM">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-and-babulal-expressed-grief-over-hazaribagh-road-accident/">CM

हेमंत सोरेन और बाबूलाल ने हजारीबाग सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही