Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाल संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने चुरचू कस्तूरबा गांधी स्कूल का किया निरीक्षण

Hazaribagh : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने हजारीबाग के चूरचू प्रखंड अंतर्गत कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. इस अवसर पर चूरचू के बीडीओ इन्द्र कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, विधि सह परिवक्षा पदाधिकारी, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य मुन्ना कुमार पांडेय, डॉ भारती नयन, डॉ कविता सिन्हा आदि उपस्थित थे. रूचि कुजूर ने वार्डन कुमारी ज्योति से विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली. वर्ग छह से लेकर वर्ग बारहवीं तक की कक्षाओं में जा कर छात्राओं से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-to-remove-helipad-from-tata-college-ground-and-shift-it-to-airport/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज मैदान से हैलीपेड हटाकर हवाई अड्डा में शिफ्ट करने की मांग
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/cccc-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

समय पर उपलब्ध करायें पाठ्य सामग्री- रूचि कुजूर

रूचि कुजर ने निर्देश दिया कि छात्राओं के लिए समय पर कॉपी -किताब, उनके रोजमर्रा की आवश्यकता संबंधित सामग्री और स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध हो. उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों की कमी के बारे में सरकार के स्तर पर बात करेंगी. शिक्षकों को भी निर्देश दिया गया कि वे नियमित रूप से शिक्षण कार्य को करें. रोजमर्रा की पाठ्य योजना बना कर सभी विषय की कक्षाएं नियमित कराएं. विद्यालय की चहारदीवारी की समस्या के लिए बीडीओ से बात की. विद्यालय में खेल मैदान की समस्या पर भी ध्यान आकृष्ट किया गया, जिसे जल्द ही दूर करने की बात कही. रूचि कुजूर ने कहा कि खेल मैदान के लिए जल्द ही पत्राचार किया जाएगा और छात्राओं के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-party-will-start-join-hands-campaign-from-saturday-dubey/">जमशेदपुर

 : कांग्रेस पार्टी शनिवार से शुरू करेगी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान- दुबे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही