Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाल संरक्षण आयोग की सदस्य ने किया बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण

Hazaribagh : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर मेरु का भ्रमण किया. इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट एचके पाठक ने रूचि कुजूर को बीएसएफ परिसर में विभिन्न प्रशासनिक भवन, झील, केंद्रीय विद्यालय, प्रशिक्षण केंद्र, अधिकारी मेस आदि का भ्रमण कराया. साथ ही बाल संरक्षण, बाल अधिकार, महिला सशक्तीकरण, बच्चों को अपने करियर के लिए प्रेरित करने संबंधित विषयों पर परिचर्चा की. डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि वह हजारीबाग और आसपास के विद्यालयों में जागरुकता अभियान चलाते हैं. रूचि कुजूर ने बाल अधिकार और संरक्षण को लेकर झारखंड सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना और दिशा-निर्देश के अनुपालन पर चर्चा की. उन्होंने इसमें बीएसएफ की ओर से सहयोग का अनुरोध किया. कैंप भ्रमण में इंस्पेक्टर आदित्य कुमार ने भी भरपूर सहयोग किया. इसे भी पढ़ें : J&K">https://lagatar.in/target-killing-again-in-jammu-and-kashmir-kashmiri-pandit-shot-dead-by-terrorists-in-pulwama/">J&K

में फिर टारगेट किलिंग! पुलवामा में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही