Ranchi : झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने की मांग की है. आयोग के सदस्य उज्ज्वल तिवारी ने स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव को पत्र लिखा है. कहा है कि मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के सभी जिलों में अत्यधिक गर्मी है. लू भी चल रहा है. इस बीच राज्य में गर्मी छुट्टी का समय खत्म हो गया है. विद्यालय खुलने लगे हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर असर पड़ने का खतरा है. ऐसे में सरकार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कुछ दिनों के लिए गर्मी की छुट्टी बढ़ाने की घोषणा की जाये. इसे भी पढ़ें – चतरा">https://lagatar.in/four-traders-of-brown-sugar-arrested-in-chatra/">चतरा
में ब्राउन शुगर के चार कारोबारी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने की गर्मी छुट्टी बढ़ाने की मांग
Leave a Comment