Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में बच्चों की तस्करी का मामला आया सामने, तस्करों के चंगुल से मुक्त कराए गये 16 बच्चे

Muzaffarpur: बाल मजदूरी के लिए बिहार के बच्चों की तस्करी करने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त चेकिंग अभियान में न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस से 16 बच्चों को बरामद किया गया है. साथ ही पांच दलालों को भी गिरफ्तार किया गया है. बरामद बच्चे अलग-अलग जिले के है. वहीं गिरफ्तार सभी दलाल पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर, कटिहार, खगड़िया मधुबनी के रहने वाले है. इसे भी पढ़ें:  न">https://lagatar.in/no-guide-no-registration-not-only-tears-the-officers-also-drank-the-orders/">न

गाइड, न रजिस्ट्रेशन, आंसू ही नहीं, आदेश भी ‘पी’ गए अफसर, IED ब्‍लास्‍ट में 6 जवान घायल, IIT-ISM में बढ़ रही बेट‍ियां समेत कई बड़ी खबरें पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में
रेल थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया की मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी के ज्वाइंट चेकिंग कैंपेन के तहत ये कार्रवाई की गई है. संदेह के आधार पर पांचों व्यक्तियों को 16 बच्चों के साथ मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर उतार लिया गया. पूछताछ के दौरान सभी बच्चों ने बताया कि ये लोग पैसों का लालच देकर उन्हें अमृतसर काम कराने के लिए लेकर जा रहे है. जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं मुक्त कराए गए 16 बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन मुजफ्फरपुर को सुपुर्द किया गया है. इसे भी पढ़ेंउर्वशी">https://lagatar.in/seeing-urvashi-rautela-at-the-event-rishabh-pants-slogans-went-viral/">उर्वशी

रौतेला को इवेंट में देख लगे ऋषभ पंत के नारे, वायरल हुआ वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही