Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूलों में प्रदर्शनी लगाकर बच्चों को विज्ञान के प्रति किया जा रहा जागरूक

Advertisement
Advertisement
Medininagar (Palamu) : विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से रवाना हुई श्रीकृष्ण विज्ञान प्रदर्शनी रथ बुधवार को राजकीय +2 उच्च विद्यालय (जिला स्कूल) मेदिनीनगर पहुंची. जिला स्कूल में बच्चों के बीच विज्ञान प्रदर्शनी लगाकर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिससे स्कूल के सभी बच्चे लाभान्वित हुए और विद्यार्थियों को विज्ञान की शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया. बता दें कि बीते मंगलवार को पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, पलामू डीसी आंजनेयुलु दोड्डे, पांकी के विधायक शशिभूषण मेहता ने हरी झंडी दिखाकर श्री कृष्ण विज्ञान प्रदर्शनी रथ को रवाना किया था. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार राज्य के चिन्हित विद्यालयों में भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर सभी उच्च विद्यालयों के बच्चों को दिखाकर विज्ञान के प्रति बच्चों में रुचि बढ़ाना है. इससे बच्चे उत्साहित होकर विज्ञान की शिक्षा ग्रहण करने को प्रेरित होंगे और विद्यार्थियों व अभिभावकों में विज्ञान की शिक्षा के प्रति जागरुकता आएगी.

जानें किस दिन,कहां रहेगा रथ

जिले के सभी छात्र-छात्राएं इस विज्ञान प्रदर्शनी से लाभान्वित हो सकें, इसके लिये कई विद्यालयों को क्लस्टर के रूप में चयनित किया गया है. इन क्लस्टरों में अलग-अलग विद्यालयों को टैग किया गया है , जो निम्न है. 3 जुलाई से 7 जुलाई तक यह विज्ञान रथ जिला स्कूल में लगा रहेगा जहां चैनपुर,सदर मेदनीनगर व सतबरवा के सभी उच्च विद्यालय के बच्चे लाभान्वित होंगे. इस क्रम में 7 से 9 जुलाई तक राजकीयकृत उच्च विद्यालय लेस्लीगंज के परिसर में यह रथ रहेगा, जिसमें लेस्लीगंज क्षेत्र में अवस्थित सभी उच्च विद्यालयों को टैग किया गया है. इसी तरह 10 से 12 जुलाई तक यह विज्ञान रथ राजकीयकृत उच्च विद्यालय,पांकी में रहेगा. इस दौरान तरहसी व पांकी के छात्र-छात्राओं को विज्ञान के संबंध में जागरूक किया जाएगा. वहीं 13 से 15 जुलाई तक यह रथ पाटन के उच्च विद्यालय में होगा, जहां नावाबाज़ार,पड़वा व पाटन के उच्च विद्यालय के बच्चों को टैग किया गया है. 16 जुलाई से 18 तक विश्रामपुर के उच्च विद्यालय में रथ को लगाया जायेगा. इस दौरान विश्रामपुर,पांडु व उंटारी रोड के उच्च विद्यालय के बच्चों को प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. 19 से 22 जुलाई तक राजकीयकृत उच्च विद्यालय छतरपुर के प्रांगण में रथ को लगाया जायेगा, जहां छतरपुर व नौडीहा बाजार के उच्च विद्यालयों को टैग किया गया है, वहीं 23 से 25 जुलाई को हरिहरगंज के उच्च विद्यालय में विज्ञान रथ पहुंचेगा, यहां हरिहरगंज व पिपरा के उच्च विद्यालयों के छात्राओं को विज्ञान-प्रदर्शनी दिखाई जाएगी. इसी तरह 26 से 28 जुलाई तक हुसैनाबाद के राजकीय बक्सी उच्च विद्यालय में रथ लगाकर हुसैनाबाद के बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा. इसके साथ ही 29 से जुलाई से 31 जुलाई तक हैदरनगर के उच्च विद्यालय में पहुंचेगा, जहां हैदरनगर व मोहम्मदगंज के विद्यालयों को टैग किया गया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/illegal-mining-case-ed-arrests-stone-trader-krishna-saha/">BREAKING:

अवैध खनन मामलाः ED ने पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा को किया अरेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही