Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को विवश हैं बच्चे, 150 स्टूडेंट्स पर मात्र एक शिक्षक समेत पिपरवार की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement

ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया विद्यालय का निरीक्षण

Piparwar : टंडवा प्रखंड के पिपरवार थाना क्षेत्र के बहेरा पंचायत स्थित राजघर में खंडहर में तब्दील नवसृजित स्कूल में पढ़ने को बच्चे मजबूर हैं. यह स्कूल भवन कभी भी धाराशाई हो सकता है. इस प्राथमिक स्कूल में 150 छात्र-छात्राओं पर मात्र एक ही शिक्षक हैं. इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों को कैसी शिक्षा मिलती होगी. उपर से स्कूल भवन भी जर्जर. आये दिन जर्जर भवन की छत से प्लाटर गिरते रहता है, जिससे स्कूल आने वाले बच्चों में हमेशा डर समाया रहता है. कई बार कई स्टूडेंट्स घायल भी हो चुके हैं, मगर इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

छत ही नहीं फर्श भी है जर्जर

राजघर में स्थित प्राथमिक स्कूल की छत ही नहीं फर्श भी जर्जर है. स्टूडेंट्स के बैठने के लिए स्कूल में बेंच की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. जिससे आधे से अधिक छात्र-छात्राओं को टूटे-फूटे फर्श पर ही बैठकर पढ़ना पड़ता है. बारिश होने पर छात्र-छात्राओं की परेशानी और बढ़ जाती है. स्कूल की छत टपकने लगती है. जिससे स्टूडेंट्स को खुद के साथ-साथ किताब-कॉपी को भी बचाने में परेशानी होती है. सरकार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कई घोषणाएं करती है, मगर इस स्थिति में बच्चे कैसे बेहतर शिक्षा पा सकेंगे. बुधवार को ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट की टीम ने शिव शंकर गंझू के नेतृत्व में स्कूल का निरीक्षण किया और जर्जर भवन पर चिंता जताई. निरीक्षण के दौरान विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर टंडवा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को इस मामले से अवगत कराने का आश्वासन स्कूल प्रबंधन समिति को दिया. निरीक्षण के क्रम में जाहिद अली, सोनू कुमार गुप्ता, राजकुमार राम, अरविंद पासवान, दिनेश राम, अमित राम, देवेंद्र कुमार, विकास उरांव आदि उपस्थित थे.

ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट ने राजधर में चलाया सर्वे अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/28-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्यों ने पिपरवार क्षेत्र के बहेरा पंचायत के राजधर गांव में सर्वे अभियान चलाया. इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने गांव का भ्रमण कर गांव की मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली. नवसृजित प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया, जहां शिक्षकों की कमी सहित कई समस्या उजागार हुई. वहीं गांव के वृद्ध बीमार, लाचार और बेरोजगार युवाओं की सूची बनाई गई. इस संबंध में ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि गांव-गांव में घूमकर बीमार लोगों की सूची बनाई जा रही है. बीमार लोगों के इलाज में ट्रस्ट के द्वारा सहयोग किया जाएगा. इसके अलावा गांव के बेरोजगार युवाओं की भी सूची बनाकर उन्हें क्षेत्र में संचालित कंपनियों में रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही गांव की मूलभूत समस्याओं को भी दूर कराने का प्रयास किया जाएगा. ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि राजधर स्कूल में करीब 150 स्कूली बच्चे पढ़ रहे हैं और स्कूल मात्र एक शिक्षक के सहारे चल रहा है. स्कूल की स्थिति भी काफी बदहाल है. ट्रस्ट शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्याओं से अवगत कराएगा. इस मौके पर जाहिद अली, सोनू कुमार गुप्ता, राजकुमार राम, अरविंद पासवान, दिनेश राम, अमित राम, देवेंद्र कुमार, शिव शंकर गंझू, विकास उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.

चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग से खलारी कोयलांचल में जश्न का माहौल

चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग पर भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल ने इसरो के वैज्ञानिकों, भारत सरकार और समस्थ देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. इधर चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही खलारी कोयलांचलवासी काफी संख्या पर सड़क पर उतर आये और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया. इस अवसर पर खलारी सहित हिंदू गढ़ी चौक, मोहननगर राय बाजार, मैक्लुस्कीगंज आदि क्षेत्रों में उत्सव का माहौल देखा गया. क्षेत्र के लोगों ने कहा कि भारत द्वारा चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की गई. भारत ऐसा करने वाला पहला देश बन गया. यह देशवासियों के लिए गर्व की बात है. इसे भी पढ़ें : चांद">https://lagatar.in/india-created-history-successful-landing-of-chandrayaan-3s-lander-module-on-the-moon/">चांद

पर लहराया तिरंगा, चंद्रयान-3 की हुई सफल लैंडिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही