Search

 
 
 

जल जागरुकता पर बच्चों ने बनायी पेंटिंग

 
Ranchi : सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी के जूनियर विंग में जल ही जीवन को लेकर कार्यक्रम हुआ. पानी के नीचे जीवन पर एक मनोरम दृश्य का प्रदर्शन कर जागरूक किया गया. बताया गया कि जल निकायों का संरक्षण और निरंतर उपयोग जरूरी है. वहीं बच्चों ने जलीय जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये. सुंदर चित्रों और पोस्टरों ने जल निकायों के महत्व और उनके संरक्षण और निरंतर उपयोग की आवश्यकता के बारे में संदेश दिया. बच्चों ने तख्तियों पर महासागरों को बर्बाद करना बंद करो, प्लास्टिक को ना कहें जैसे संदेश प्रदर्शित किया. साइंस क्लब और कम्युनिटी आउटरीच क्लब द्वारा लोगों में जागरूक किया गया. इस अवसर पर अभिभावक भी मौजूद रहे. स्कूल की प्राचार्या समिता सिन्हा ने बच्चों के अच्छे काम के लिए सराहना की और कहा कि जल निकाय मानव अस्तित्व और पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक है. इसलिए हमें उनकी रक्षा और संरक्षण करने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें – साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-cm-hemant-soren-inaugurated-phulo-jhano-smriti-van-on-hool-day/">साहिबगंज

: हूल दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने फूलो-झानो स्मृति वन का किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही