Search

 
 
 

स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों का होगा नामांकन, चलाया जा रहा स्पेशल ड्राइव

 
Ranchi: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों के नामांकन के लिए स्पेशल ड्राइव चला रहा है. परियोजना निदेशक किरण कुमारी पासी ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों और जिला शिक्षा अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है. वर्ग 5, 6, 8, 9,10 और 11वीं तक के बच्चों के नामांकन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इसके साथ ही विशेष नामांकन अभियान में जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा गया है. इसे पढ़ें-नूपुर">https://lagatar.in/angry-over-nupur-sharmas-reprimand-117-vips-open-letter-to-chief-justice-written-the-supreme-court-has-crossed-the-lakshman-rekha/">नूपुर

शर्मा को फटकारे जाने से नाराज 117 VIP का Open letter चीफ जस्टिस को, लिखा, सुप्रीम कोर्ट ने लक्ष्मण रेखा लांघी है…

शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को मिली अहम जिम्मेवारी

कक्षा 1, 6, 9 और 11 में नामांकन लिया जाएगा, और बिना स्थानांतरण प्रमाण पत्र के भी नामांकन लिया जाएगा. जो छात्र अगली कक्षा में नामांकित नहीं हैं. उनके अभिभावकों से संपर्क करने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक और कक्षा शिक्षकों की होगी. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-road-safety-awareness-campaign-seat-belt-helmet-protection-is-the-armor/">रांची:

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, सीट बेल्ट-हेलमेट सुरक्षा का है कवच

अधिकारियों को निर्देश

राज्य परियोजना निदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सभी मौजूदा और पूर्व नामांकित छात्रों से आधार (UID) प्राप्त करें और यदि उनके पास आधार नहीं है तो उनके लिए प्रज्ञा केंद्रों पर आधार बनवाने की व्यवस्था करें. जिला स्तरीय लेखा अधिकारी नामांकन के साथ ही बैंक संबंधी डिटेल ले लेंगे ताकि बच्चों को डीबीटी का लाभ दिया जा सके. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही