Search

 
 
 

धनबाद पब्लिक स्कूल के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाए हुनर

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) धनबाद पब्लिक स्कूल में साइंस आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जिविशन के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन मोंटेसरी बिल्डिंग में किया गया. शुभारंभ शिक्षा विकास ट्रस्ट के चेयरमैन कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने किया. प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने स्वस्थ शरीर स्वस्थ मन, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, स्वस्थ रहो मस्त रहो, पेड़ लगाओ ऑक्सीजन पाओ, जल संरक्षण, स्वस्थ विचार, स्वस्थ समाज आदि का संदेश दिया. नन्हे बच्चों द्वारा प्रदर्शित आकर्षक मॉडलों ने अभिभावकों, शिक्षकों व अतिथियों का दिल जीत लिया. विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए इको फ्रेंडली पेपर बैग का वितरण अभिभावकों के बीच किया गया. इस अवसर पर गर्ल्स, बॉयज और मोंटेसरी ब्लॉक में प्ले स्टेशन का उद्घाटन कैलाश प्रसाद अग्रवाल के साथ धनबाद पब्लिक स्कूल के प्रेसिडेंट शंभू नाथ अग्रवाल ने किया. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्ले स्टेशन का निर्माण कराया गया है. इस अवसर पर बच्चों, अभिभावकों के अलावा शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद थे.. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही