Search

 
 
 

गुरुनानक स्कूल के बच्चों ने प्रदूषण के खतरों को समझा समेत शिक्षा जगत की तीन खबरें

 
Ranchi : झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पार्षद ने प्रदूषण को नियंत्रण करने की जानकारी सोमवार को गुरुनानक स्कूल के बच्चों की दी . आयोजित कार्यक्रम में नई पीढ़ी को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूल के सात सौ से अधिक बच्चों को इसमें शामिल किया गया. छात्रों को सभी प्रकार के प्रदूषणों और उनसे हो रहे नुकसान सहित हर पहलू से अवगत कराया गया. कार्यक्रम में प्रदूषण और उनके नुकसान तथा कई तरह के बचाव जैसे हमें प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. वृक्षारोपण के फायदे. वाहनों के कम से कम इस्तेमाल एवं ई-वेस्ट की जानकारी दी गई. साथ ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए ड्राइंग, एक्सटेम्पोरे, निबंध लेखन का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में कुल 119 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में सभी वर्ग के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

आचार्यकुलम् विद्यालय में अलंकरण समारोह आयोजित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/31-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आचार्यकुलम् विद्यालय प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मंत्रोच्चारण से हुआ. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा विद्यालय के चारों सदनों के कप्तान का चयन किया गया. आपस सदन का कप्तान अन्वेषा पॉल व श्रेष्ठ माथुर, तेजस सदन का कप्तान इशिका प्रजापति व तक्षशील आदित्य शरण, वायु सदन का कप्तान गिन्नी पुरोहित, आदित्य राज, पृथ्वी सदन का कप्तान संजना चटर्जी व अविनाश कुमार को चुना गया. हेड गर्ल आरोही पाठक और हेड ब्वॉय वैभव उपाध्याय चुने गए. विद्यालय की प्राचार्या सुजाता कौर व पूज्य स्वामी दिव्यदेव ने चयनित सभी सदस्यों को पद की जिम्मेवारी सौंपते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठता की शपथ दिलायी. प्राचार्या सुजाता कौर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप सभी पर पद की विशेष जिम्मेदारी है. उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि आपलोग इस जिम्मेदारी का निर्वाह पूरी लगन और ईमानदारी से करेंगे. हेड गर्ल आरोही पाठक और हेड ब्वॉय वैभव उपाध्याय ने विद्यालय प्रबंधन समिति का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे शिक्षक-शिक्षिकाओं के बताए रास्ते पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. शिक्षकों के निर्देशन में चयनित सदस्यों ने दिव्य मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया. विद्यालय के प्रबंधक दिव्यदेव स्वामी ने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए निष्ठावान बनने के लिए प्रेरित किया. आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की म्यूजिक टीम की अहम भूमिका रही.

इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में नामांकन के लिए 23 जुलाई तक का है समय

रांची। केंद्रीय विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटेड (यूजी-पीजी)प्रोग्राम में नामांकन के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का समय सीमा अब 21 जुलाई 2023 तक जारी रहेगी. कुल 773 सीटों व 20 कोर्स के लिए अब वैसे अभ्यर्थी, जिन्होंने एनटीए में फॉर्म भरते समय झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के विकल्प का चयन किया था और उससे संबंधित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. वो ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़ः">https://lagatar.in/ramgarh-dsp-of-ats-who-went-to-arrest-the-criminal-of-aman-sahu-gang-was-shot/">रामगढ़ः

एटीएस के DSP को मारी गोली, अमन साहू गिरोह के शूटर को पकड़ने गए थे नीरज कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही