Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंटेवीटा में अस्पताल कर्मियों के बच्चों ने चैरिटी इवेंट पार्टी का उठाया लुफ्त

Ranchi : सेंटेवीटा अस्पताल प्रबंधन ने कर्मियों के बच्चों के लिए 13 मई की शाम चैरिटी इवेंट पार्टी का आयोजन किया. पार्टी का आयोजन अस्पताल परिसर में ही किया गया था. चैरिटी इवेंट में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल और मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए. साथ ही बच्चों में उनके इच्छानुसार उपहार भी बांटे गए. सेंटेवीटा की इडी रेशमा साहू ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लि‍या. बच्चों को प्रोत्साहित भी कि‍या. उनका मानना है कि बच्चों की छोटी-छोटी इच्छाओं की पूर्ति करने की उनकी एक छोटी सी कोशिश है. बच्चों ने इस इवेंट का बहुत आनंद उठाया. पार्टी में उनके लिए मैगी, चिप्स, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक एवं अन्य खाने-पीने के आइटम्स रखे गए थे. सभी बच्चों समेत अस्पतालकर्मी भी बहुत खुश दिखे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-student-navedita-murder-case-committed-suicide-shot-himself/">रांची

: छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही