Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल के बच्चों ने की स्टेट म्यूजियम की अनुभवात्मक यात्रा

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्र-छात्राओं ने स्टेट म्यूजियम, खेलगांव की अनुभवात्मक यात्रा की. उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित विभिन्न कलाकृतियों और अवशेषों को देखा. उन्हें झारखंड की आदिवासी संस्कृति के बारे में भी जानकारी दी गयी. उन्हें कला क्यूरेटर और पुरातत्व जैसे अपरंपरागत व्यवसायों के बारे में जानकारी दी गई. सोहराई पेंटिंग बच्चों के आकर्षण का केंद्र थी, जिसकी कला से बच्चे मंत्रमुग्ध थे. बच्चों ने विभिन्न कला रूपों और विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जाना. विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने इस तरह की यात्राएं आयोजित करने में स्कूल के प्रयासों की सराहना की. प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों को राज्य की समृद्ध विरासत के बारे में और अधिक जानने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे अधिक जागरूक नागरिक बन सकें. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-love-marriage-in-tilaiya-police-station-in-the-presence-of-both-the-families-the-young-man-held-the-hand-of-the-girl/">कोडरमा

: तिलैया थाना में प्रेम विवाह, दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवक ने युवती का थामा हाथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही