Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी के समर कैंप में बच्चों ने किया अद्भूत कला का प्रदर्शन

Barhi : गर्मी छुट्टी के दौरान रविवार को डीएवी पब्लिक स्कूल बरही में समर कैंप का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ प्राचार्य सहित उपस्थित अतिथियों ने डीएवी एंथम के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कैंप में शैक्षणिक कार्यक्रम के साथ खेलकूद, चित्रांकण, संगीत जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसमें छठी से आठवीं के विद्यार्थियो ने एक से बढ़कर एक कला का प्रदर्शन किया. अभिभावकों से प्राचार्य ने विद्यालय में आयोजित होने वाले पीटीएम में उपस्थित होने की अपील की. उन्होंने कहा कि पीटीएम से ही बच्चों की कमियां और खूबियां जानने का मौका मिलता है. इससे विद्यालय प्रबंधन को बच्चों के गुणात्मक सुधार करने में सहायता मिलते हैं. कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के टॉपर को विद्या केसरी, मोनिता केसरी और मो. अल्तमस रजा ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम के अंत में 10वीं और 12वीं के टॉपर्स सहित कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के एलएमसी सदस्य रमेश ठाकुर, इंद्रदेव यादव, वरिष्ठ पत्रकार जावेद इस्लाम, कृष्णा प्रजापति समेत विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, नरसिंह शर्मा, राजेश सिन्हा, रंजीत कुमार, दीपक शरण, ललन यादव, अनिल कुमार, निखिल कुमार, आनंद पांडेय, उमेश कुमार राणा, मिथिलेश कुमार, अभय पाठक, नीरू कुमारी, सुधीर कुमार, आलोक सिन्हा, मंटू कुमार गोप, प्रवीण कुमार राय, निखिल कुमार, ममता सिंह समेत कई शिक्षक और अभिभावक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही