Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुरु नानक स्कूल में बच्चों ने दी माँ दुर्गा के नौ रूपों की प्रस्तुति

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गुरु नानक स्कूल साकची में सोमवार को शारदीय नवरात्र उत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मां दुर्गा के नौ रूप, महिषासुर मर्दिनी, मां दुर्गा आरती, मां दुर्गा मंत्र, दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति की. इस दौरान सीनियर शिक्षिका श्वेता त्रिपाठी ने कहा कि हमारी धार्मिक परंपरा, सांस्कृतिक, रीति-रिवाज, विरासत की पहचान त्यौहारों से ही हैं. त्यौहार ही हमें एक दूसरे से जोड़ते है. हर त्यौहार से हमें सत्य की राह पर चलने की प्रेरणा मिलती है. इसलिए हमें त्यौहारों से सीख लेते हुए त्यौहार मनाने चाहिए. दुर्गा पूजा में हम माँ के नौ रूपों को पूजते है. देवी पूजन की यह प्रथा भारत में स्त्रियों के सम्मान का भी संदेश देती है. इस आयोजन में आशा चौबे, राजेंद्र कौर, स्वाति सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई.। मंच का संचालन रिशु कुमारी एवं रिया सरकार ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही