Search

 
 
 

बच्चे अपने लक्ष्य की ओर सतत अग्रसर रहें : डॉ. नीता पांडेय

 
Ranchi: कांके रोड के कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में सोमवार को नवनियुक्त हाउस प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि 19 झारखंड बटालियन (एनसीसी) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षेंदु कुमार पाठक और प्राचार्या डॉ. नीता पांडेय ने बैज और सैस देकर अलंकृत किया. सत्र 2022-23 के लिए स्वयम पटनायक और तनिष्क पराशर को सीनियर सेक्शन का हेडबॉय और हेडगर्ल बनाया गया. जबकि मोहम्मद अली इमाम और आरुषि को जूनियर सेक्शन का हेडबॉय और हेडगर्ल बनाया गया. आदित्य कुमार और शिफा जावेद को कल्चरल हेड, वाचस्पति अमन और मेघा शर्मा को कॉयर हेड और आस्था मिंज और आकाश कुमार को स्पोर्ट्स हेड चुना गया. अर्चना भेंगरा, यश कुमार,  खुशी कुमारी, सुधांशु चौधरी, रचिता सिंह, अमन भगत, राज नंदिनी व अमन कृष्ण को जूनियर विंग में गंगा, यमुना, सतलज और गोदावरी हाउस का प्रीफेक्ट चुना गया. सीनियर विंग में दीपांशा श्रुति, फैजान रजा, नफीसा नाज़, मयंक राज, गुनगुन कुमारी, अनिमेष कर्मकार, आद्यया और आकाश मिंज को गंगा, यमुना, सतलज और गोदावरी हाउस का कैप्टन चुना गया है. एकता नलिनी कुल्लू, प्रियांशु कुमार पटेल, अनमोल राज, स्मिता सिंह, आस्था चौधरी, आयुष कुमार सिंह, सोहा अशरफ और ईशान ओम को हाउस वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया. इसे भी पढ़ें- शिक्षा">https://lagatar.in/mamtas-minister-partha-chatterjee-arrested-by-ed-in-education-recruitment-scam-arpita-mukherjee-also-in-custody/">शिक्षा

भर्ती घोटाला मामले में ममता के मंत्री पार्थ चटर्जी को ED ने गिरफ्तार किया, अर्पिता मुखर्जी भी हिरासत में
कर्नल हर्षित कुमार पाठक ने कहा कि अपने दायित्वों के प्रति सजग और समर्पित रहना ही सफलता की कुंजी है. प्राचार्या डॉ० नीता पांडेय ने कहा कि नवनियुक्त हाउस प्रतिनिधि ईमानदारी, अनुशासन और कर्मठता का प्रतिमान स्थापित करें. उन्होंने कहा कि बच्चे अपने लक्ष्य की ओर सतत अग्रसर रहें और दूसरों  के लिए प्रेरणा बनें. इससे पहले प्राचार्या ने कर्नल को स्मृतिचिन्ह और पौधा देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही