Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

XLRI के मैक्सी फेयर में फन गेम्स और फैंसी ड्रेस में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, रविवार को बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या बिखेरेंगे सुरों का जादू

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित एक्सएलआरआइ में आयोजित दो दिवसीय मैक्सी फेयर के पहले दिन शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई. सुबह महिलाओं और अन्य के लिए मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें निर्धारित समय तक विभिन्न तरह के व्यंजन बनाना था. बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने रैंप पर जलवे बिखेरे. इसे भी पढ़ें : इंतजार">https://lagatar.in/the-wait-is-over-coronas-first-nasal-vaccine-will-be-launched-on-january-26/">इंतजार

खत्म, 26 जनवरी को लॉन्च होगी कोरोना की पहली नेजल वैक्सीन
शाम को डांस मेनिया में जमकर झूमे. इसके बाद बैंड आरजू की ओर से संगीतमय प्रस्तुति दी गई. विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गिफ्ट हैंपर्स दिए गए, जिसमें वाशिंग मशीन, टेलीविजन आदि शामिल रहे. एक्सएलआरआइ की मैक्सी टीम की ओर से मिले में कई तरह के स्टाल लगाए गए हैं. रविवार को मैक्सी फेयर के दूसरे व अंतिम दिन आर्ट अटैक, जमशेदपुर फेवरेट फैमिली, मिस्टर एंड मिसेज जमशेदपुर प्रतियोगिताएं होंगी. वही शाम सात बजे से वालीवुड गायक शाहिद मालया की रंगारंग प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही